दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर समाजसेवी अनूप जौहरी को किया सम्मानित

Oct 09 2026

ग्वालियर। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग शसक्तीकरण अधिकारिता केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के निर्देश पर सामाजिक न्याय विभाग, नगर निगम जनकल्याण विभाग ओर ग्वालियर दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ओर एलिमको के सहयोग से महाराज बाड़ा गजराजा स्कूल के पास स्थित सिंधी धर्मशाला में आयोजित जन सेवा संकल्प के तहत दिव्यांग एवं वृद्धजनों के लिए कृत्रिम अंग उपकरण चिन्हांकन शिविर के मोके पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि आज दिव्यांग, वृद्ध, विधवा एवं परित्यागता ही नहीं उस हर पीडि़त मानवता के लिए समर्पित वरिष्ठ समाजसेवी ओर राष्ट्रीय शसक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार एवं आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए मंच पर सभी आसीन अतिथियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जौहरी ने अपने सम्मानित होने पर सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है। इस विशेष मौके पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वार्ड 50 के पार्षद अनिल सांखला, श्याम सुन्दर श्रीवास्तव, समाजिक न्याय विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर श्रीमती शिवांगी अग्रवाल, समाजिक सुरक्षा समग्र अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल, एलिमको से स्वाती अग्रवाल, ब्रह्माकुमारी आश्रम से बीके ज्योती बहन, रमन शिक्षा समिति से हरी ओम गौतम, दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के प्रशासनिक अधिकारी गिरीश पाल, पुनर्वास केंद्र के लेख पाल श्री आशीष शर्मा आदि उपस्थित रहे।