कॉम्बिंग गश्त में 68 स्थायी वारंटी पकडक़र 86 पर गिरफ्तारी वारंट तामील कराए
Oct 08 2026
ग्वालियर। आगामी त्योहारों को देखते हुए बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बीती रात पूरे जिले में कॉम्बिंग गश्त की। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर शहर से लेकर देहात तक पुलिस टीमों ने बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर दबिश दी। अभियान के दौरान 68 स्थायी वारंटियों को पकड़ा है, जबकि विभिन्न मामलों में वांछित 86 आरोपियों पर गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। पुलिस ने 122 चिन्हित गुंडों और 123 हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर चेकिंग कर उनका रिकॉर्ड अपडेट किया।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस की टीमें शहर और ग्रामीण इलाकों के संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचीं। एएसपी सुजावल जग्गा, सुमन गुर्जर, डॉ. शिवेश सिंह बघेल, जयराज कुबेर ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च की कमान संभाली। इसके साथ ही एसएसपी धर्मवीर सिंह ने भी देर रात शहर के विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को कार्रवाई के संबंध में निर्देश दिए।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने हिस्ट्रीशीटरों और गुंडों के घरों के साथ बैंक, एटीएम, होटल, लॉज, धर्मशालाओं और हाईवे के ढाबों पर भी चेकिंग की। संदिग्ध वाहनों और मुंह ढंककर दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को रोककर पूछताछ की गई। घाटीगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर जुए का एक मामला दर्ज किया। एक अन्य मामले में भी त्वरित वैधानिक कार्रवाई की गई।
जेल से छूटे अपराधियों की भी जानकारी जुटाई
पुलिस ने हाल ही में जेल से रिहा होकर बाहर आए अपराधियों और जिला बदर आरोपियों के घर जाकर उनकी गतिविधियों का ब्योरा जुटाया। अभियान के दौरान बदमाशों को हिदायत दी गई कि त्योहारों के दौरान किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नाइट कॉम्बिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









