अन्नपूर्णा कार्यक्रम में 500 प्रबुजनों को भोजन कराया

Oct 08 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आध्या ने सहयोगी क्लब अनुभूति और आराध्या के संग अन्नपूर्णा कार्यक्रम में साईं मंदिर पर 500 प्रबुजनों को भोजन कराया। जिसमें  मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल नितिन मांगलिक, विशिष्ट अतिथि पूर्व रीज़न चेयरपर्सन एमजेएफ मीनाक्षी गोयल रही। कार्यक्रम संयोजक नीलम वर्मा रही। साथ ही क्लब की  प्रीति झा, अलका, अंजू गर्ग, कल्पना प्रदीप, राधेकृष्ण त्यागी, मनु शर्मा, मंजू पॉल, कमल बनवारी, रीना मित्तल, गीता भटनागर, संध्या अग्रवाल आदि उपस्थित रही।