सेवा सप्ताह में 44 क्लबों ने विभिन्न सेवा गतिविधियां कीं

Oct 08 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233ई1 के सेवा सप्ताह ‘संकल्प’ के छठवें दिन 44 क्लबों ने विभिन्न सेवा गतिविधियां कीं। इस दौरान पौधारोपण, पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था और डस्टबिन वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।
लायंस क्लब सिटी की ओर से विवेकानंद नीडम में पौधारोपण किया गया। वहीं लायंस क्लब क्लासिक ने किले परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर सर्विस वीक डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर भीष्म हबलानी, प्रवीण गुप्ता, रजनीश नीखरा, ज्योति अग्रवाल, विवेक सेठी, अजय चोपड़ा, जुबैर रहमान, सुधीर बाजपेयी, सीएस तोमर और जीएल भोजवानी मौजूद रहे।