नशा व्यक्ति के साथ पूरे परिवार को करता है प्रभावित: हरिओम गौतम
Oct 08 2026
ग्वालियर। मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति एवं ओएसटी सेंटर सिविल हॉस्पिटल हजीरा के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रंगोली एवं मानव श्रृंखला के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में ओएसटी सेंटर प्रभारी डॉ. रश्मि मिश्रा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल, रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम, श्रीमती प्रीति मिश्रा, डॉ. प्रशांत नायक, डॉ. समीर गोखले, डॉ. वीरपाल यादव, सोनम सेंगर एवं सुनीता देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने आकर्षक रंगोली बनाकर नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त जीवन के महत्व को प्रदर्शित किया। रंगोली के माध्यम से अस्पताल परिसर में उपस्थित मरीजों, उनके परिजनों एवं आम नागरिकों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।
इसके पश्चात मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। नशे की रोकथाम के लिए जनजागरूकता और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









