एमएलबी कॉलेज में सेवा संकल्प सप्ताह 2026 के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

Oct 08 2026

ग्वालियर। महारानी लक्ष्मी बाई एवं कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीतिक विज्ञान विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर रवि रंजन द्वारा की इन्होंने छात्रों को स्वच्छता महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की।
 कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रोफेसर सुशील कुमार ने पर्यावरण में प्लास्टिक द्वारा प्रदूषण के बारे में छात्रों को जानकारी प्रदान की। एनएसएस अधिकारी डॉ. ज्योत्सना राजपूत ने कार्यक्रम का संचालन किया, जिसमें उन्होंने महाविद्यालय के कैंपस एवं मंदिर के आसपास की साफ सफाई छात्रों द्वारा की गई जिसमें सभी छात्रों ने बढ़ चढक़र हिस्सेदारी की साथ ही समस्त छात्र एवं एनएसएस वॉलिंटियर्स के द्वारा स्वच्छता स्वच्छता कार्यक्रम मे पर्यावरण संरक्षण एवं किसी भी तरह के प्रदूषण न फैलने की शपथ ग्रहण की। एनएसएस वॉलिंटियर्स दीपक परिहार एवं सुमित शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डॉ शशिकला राठौर, डॉ ज्योति शुक्ला, डॉ मल्लिका गौड़ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम आभार प्रदर्शन प्रोफेसर सुशील कुमार द्वारा किया गया।