भगवान अग्रसेन का दरबार सजेगा, 18 गोत्रों का पूजन 11 को
Oct 08 2026
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन 11 अक्टूबर, रविवार को शाम 6 बजे भगवान अग्रसेन एवं उनके 18 राजकुमारों (18 गोत्रों) का सजीव दरबार व गोत्र पूजन समारोह आयोजित करने जा रहा है। कार्यक्रम में भगवान अग्रसेन के साथ 18 गोत्रों का विधिवत पूजन होगा। सजीव दरबार में सभी पात्र अग्रवाल समाज के ही होंगे।
18 राजकुमारों के रूप में युवाओं को तैयार किया जा रहा है, जिससे नई पीढ़ी को समाज की परंपरा व अग्रसेन के सिद्धांतों से जोडऩे का संदेश मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अनुज अग्रवाल व महिला विंग अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल के अनुसार, सजीव दरबार के सभी पात्रों का आगामी महालक्ष्मी वरदान दिवस -पर विशेष सम्मान किया जाएगा। राजकुमार के लिए चयनित बच्चों में काव्य सिंघल, कृष सिंघल, नमन ऐरन, पलाश अग्रवाल, मुदित बंसल, सत्यम गर्ग, नक्ष सिंघल, उत्कर्ष अग्रवाल, आर्यन मंगल, अनंत बंसल, अक्षत अग्रवाल, नक्ष बंसल, काव्यम गोयल एवं अंश सिंघल शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









