21 सफाई कर्मियों का सम्मान कर 31 पौधे रौपे

Oct 07 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आराध्या द्वारा सेवा सप्ताह के पर्यावरण और स्वछता दिवस के उपलक्ष्य में 21 सफाई कर्मियों का सम्मान कर साथ ही 31 पौधे कम्युनिटी हॉल के गार्डन में लगाए गए। जिसमें आंवला, गुड़हल, कनेर, हरसिंगार, चंपा, धनेली आदि पौधे थे। मुख्य अतिथि सेवा सप्ताह चेयरपर्सन पीएमजेएफ लायन नरेंद्र सिंघल, विशिष्ट अतिथि पूर्व रीज़न चेयरपर्सन एमजेएफ लायन मीनाक्षी गोयल, सेवा सप्ताह सचिव लायन प्रवीण गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन कल्पना प्रदीप द्वारा की गई। कार्यक्रम में अनुभूति अध्यक्ष लायन अंजू गर्ग, आध्या क्लब अध्यक्ष लायन अलका अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक लायन सविता शर्मा, सेवा सप्ताह कॉर्डिनेटर लायन राधे कृष्ण त्यागी, गीता भटनागर, नीलम गुप्ता, मनु शर्मा और आभार आराध्या सचिव मनु पॉल द्वारा किया गया।