‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

Oct 07 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बुधवार 7 अक्टूबर को हुरावली नदी, हनुमान मंदिर, मुरार में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल उपस्थित रहे। पूर्व विधायक गोयल द्वारा हुरावली नदी के आसपास के क्षेत्र को सुंदर एवं विकसित पार्क के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा यहाँ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने की। इस अवसर पर राकेश अग्रवाल,  रामकरण पारीक, जगदीश मित्तल, संदीप जैन, राहुल गोयल, पुनीत अग्रवाल सहित क्लब के अनेक लायन साथी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लायन साथियों ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखभाल एवं संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यही सेवा, संवेदना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि है। पर्यावरण संरक्षण के इस सेवा कार्य में नीरू ज्ञानी का विशेष सहयोग रहा। वहीं कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था एवं आवश्यक सहयोग के लिए अजय श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि लगभग 50 पौधों का रोपण रही। प्रत्येक पौधे के साथ उसकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए ताकि पौधों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके और वे सुरक्षित रूप से विकसित होकर भविष्य में विशाल वृक्ष बन सकें।
कार्यक्रम में नीरज गर्ग, अंकित माहेश्वरी, जगदीश अग्रवाल, राघवेंद्र अवस्थी, विनोद जैन, सुनील अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, सुनील कोहली, बसंत शर्मा, सीमा अग्रवाल, सविता अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल, एकता एवं जय सहित अनेक लायन साथी उपस्थित रहे।