ईसीएस स्कूल में पीस पोस्टर कंपटीशन का आयोजन किया गया

Oct 06 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आरोहण द्वारा लायंस सेवा सप्ताह  ‘सेवा संकल्प’ के तहत ईसीएस स्कूल में पीस पोस्टर कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 70 बच्चों ने अपनी भागीदारी दी तथा पोस्टरके माध्यम से सेवा तथा सद्भाव का संदेश दिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन वंदना जाजू ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमजीएफ लायन सुधीर बाजपेई विशिष्ट अतिथि एरिया लीडर एमजेएफ लायन अजय सप्रा, रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन सलिल गुप्ता, सर्विस वीक चेयरपर्सन नरेंद्र सिंघल, सर्विस वीक सचिव प्रवीण गुप्ता, पीस पोस्ट कोऑर्डिनेटर लायन दीपिका जैन, जोन चेयरपर्सेन लायन हेमंत तिवारी, स्कूल प्रिंसिपल पूनम रायजादा निर्णायक की भूमिका रही। कार्यक्रम में प्रवेश सिंह, प्रयास गुप्ता, पूनम पाराशर, ज्योति कुशवाह, अर्चना जैन, मनोरमा मित्तल, दीपाली सक्सेना, छवि आफले, ममता अग्रवाल, वंदना सिंह, मधु माहेश्वरी तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।