लायंस के विभिन्न क्लबों ने विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की
Oct 06 2026
ग्वालियर। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ई1 के सेवा सप्ताह संकल्प के चतुर्थ दिन ‘पीस पोस्टर प्रतियोगिता दिवस’ पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस विशेष दिवस का आयोजन सर्विस वीक चेयरपर्सन नरेंद्र सिंघल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें लायंस के विभिन्न क्लबों ने शहर के अनेक विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की। जानकारी देते हुए सर्विस वीक के सचिव प्रवीण गुप्ता, पीआरओ डॉ रजनीश नीखरा, एडिशनल पीआरओ ज्योति अग्रवाल ने बताया की इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय था, मानवता में सदभाव।
इस विषय पर बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति, सृजनशीलता और रंगों के माध्यम से समाज को यह सशक्त संदेश दिया कि हर ड्राइंग शीट पर बच्चों की मासूम सोच, रंगों का समन्वय और एकता का स्वरूप झलकता दिखाई दिया। सेवा सप्ताह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लायंस क्लब ग्वालियर द्वारा पदमा विद्यालय, कम्पू में प्रात: 9 बजे, लायंस क्लब ग्वालियर आरोहण द्वारा ईसीएस स्कूल, विक्की फैक्ट्री में प्रात: 10 बजे तथा लायंस क्लब ग्वालियर प्रेरणा द्वारा नवीन विद्या निकेतन एवं रणधीर कॉलोनी स्थित गोलों के मंदिर में सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। इसी क्रम में लायंस क्लब ग्वालियर प्रियदर्शिनी द्वारा नवयुग स्कूल, बारादरी-मुरार, लायंस क्लब ग्वालियर मैत्री द्वारा विद्या विहार कॉन्वेंट स्कूल, चार शहर का नाका, तथा लायंस क्लब ग्वालियर सिटी द्वारा गायत्री स्कूल, हजीरा पुल में सेवा कार्य किए गए।
लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल ने ऑर्चिड हायर सेकेंडरी स्कूल, रोक्सी, जबकि लायंस क्लब ग्वालियर इन्द्रप्रस्थ ने संस्कार भारती स्कूल, कोटेश्वर रोड में सेवा गतिविधि की। वहीं लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति, आस्था एवं आराध्या द्वारा अमर पब्लिक स्कूल, चौहान प्याऊ, थाटीपुर में तथा लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा संता क्लॉज स्कूल, छत्री मंडी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दोपहर तक चलने वाले सेवा कार्यक्रमों में लायंस क्लब ग्वालियर कास्मिक द्वारा माया स्कूल, जैन मंदिर, लोहा मंडी में दोपहर 12 बजे तथा लायंस क्लब ग्वालियर आरिश द्वारा रेडियंट स्कूल, लोहिया बाजार में दोपहर 1 बजे सेवा कार्य निर्धारित रहे। लायंस क्लब ग्वालियर आस्था द्वारा बादलगढ़ स्कूल किलागेट में भी सेवा गतिविधि की गई। ग्वालियर के साथ-साथ लायंस क्लब डबरा द्वारा पशु-पक्षी सेवा एवं गौशाला, पुराना गाड़ी अड्डा रोड पर प्रात: 7 बजे तथा लायंस क्लब डबरा सिटी द्वारा प्रेटी पेटल्स स्कूल, डबरा में प्रात: 9 बजे सेवा कार्य किया गया।
सेवा सप्ताह बना जनसेवा का महाअभियान
सेवा सप्ताह ‘सेवा संकल्प’ के माध्यम से ग्वालियर क्षेत्र के लायंस क्लब एकजुट होकर शिक्षा, स्वास्थ्य, पशु-पक्षी सेवा, जरूरतमंदों की सहायता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य कर रहे हैं। 2 से 8 अक्टूबर तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक सेवा पहुंचाना और समाज में सेवा भावना को मजबूत करना है।
इस अवसर पर सुधीर बाजपेई, सीएस तोमर, अजय सपरा, राकेश अग्रवाल, राजेश वाटवानी, सलिल गुप्ता, भूपेन्द्र सिंह तोमर, नीरज जैन, सुनील शर्मा, जुबेर रहमान, संदीपा मल्होत्रा, जगदीश अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, अजय बाजपेई, हेमेंद्र तिवारी, संजय नीखरा, ऋषि गुप्ता, अभिषेक भदौरिया, रामकरण पारीख, मुकेश बरोनिया, अशोक शर्मा, प्रिया शर्मा, बृजेश गुप्ता, पुष्पेंद्र गुप्ता सहित क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









