दाता बंदी छोड़ दिवस को समर्पित सात दिवसीय लंगर सेवा जारी
Oct 06 2026
ग्वालियर। दाता बंदी छोड़ दिवस को समर्पित पुरानी छावनी स्थित ‘दाता बंदी छोड़ द्वार’ पर सात दिवसीय लंगर सेवा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भावना के साथ किया जा रहा है। यह लंगर सेवा 10 अक्टूबर तक निरंतर जारी रहेगी। इसी क्रम में लंगर सेवा में संगत का भारी उत्साह देखने को मिला। बाड़ी (धौलपुर) से ग्वालियर पहुँचे भव्य नगर कीर्तन का दाता बंदी छोड़ द्वार पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। पंच प्यारों की अगवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्र-छाया में सुशोभित सुंदर पालकी साहिब का संगत ने बड़े सत्कार, एहतराम और श्रद्धा के साथ स्वागत किया। नगर कीर्तन के आगमन पर पुष्प वर्षा की गई तथा पंच प्यारों एवं मुख्य सेवादारों का माल्यार्पण कर व सिरोपाव भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर लगभग 4 हजार श्रद्धालुओं ने गुरु का अटूट लंगर प्रसादा छका।
शब्द चौकी यात्रा का विशेष स्वागत आज
सिख फोरम ग्वालियर ने जानकारी दी है कि श्री अमृतसर साहिब से पैदल चलकर आ रही ‘शब्द चौकी यात्रा’ 7 अक्टूबर को प्रात: 5 बजे दाता बंदी छोड़ द्वार से होकर गुज़रेगी। इस पावन शब्द चौकी यात्रा के भव्य स्वागत के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। सिख फोरम ग्वालियर के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने समस्त संगत से विशेष अपील की है कि 7 अक्टूबर को प्रात: 4:30 बजे दाता बंदी छोड़ द्वार पर पहुँचने की कृपा करें और अमृतसर साहिब से आई शब्द चौकी यात्रा का स्वागत कर अपनी सहभागिता दर्ज कराएँ। साथ ही, 10 अक्टूबर तक चलने वाली इस सात दिवसीय लंगर सेवा में बढ़-चढक़र अपना योगदान दें, सेवा करें और दाता बंदी छोड़ जी की अपार खुशियाँ एवं आशीर्वाद प्राप्त करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









