आंगन मिलन से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य का संदेश : जवाहर प्रजापति
Oct 06 2026
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ किए गए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र, नवगृह कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 38 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती माताओं की गोद भराई की गई। गोद भराई में गर्भस्थ शिशु तथा गर्भवती माता के पोषण आहार भी वितरित किया गया। साथ ही मोटा अनाज (श्रीअन्न) की प्रदर्शनी लगाकर उसके पोषण संबंधी महत्व की जानकारी दी गई। इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। वहीं आंगनबाड़ी के बच्चों को फल भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति ने उपस्थित माताओं-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृ शक्ति और आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही मजबूत समाज एवं सशक्त राष्ट्र की नींव हैं। आज का बालक ही आने वाले भारत का नागरिक और राष्ट्र निर्माण का आधार बनेगा। इसलिए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, महिला सशक्तिकरण और स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. अंजलि रायजादा ने गर्भवती माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी गर्भावस्था में बच्चा बाहर के वातावरण को सुनता और इसका प्रभाव उस बच्चे पर गर्भावस्था के दौरान पडऩे लगता है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान माताओं को सकारात्मक वातावरण में रहना चाहिए तथा अच्छी कहानियां, प्रेरक प्रसंग और संस्कारों से जुड़ी बातें सुननी चाहिए, ताकि बच्चे के जन्म से पहले ही उसके लिए सकारात्मक वातावरण तैयार हो। उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को पोषण, संतुलित आहार और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।
कार्यक्रम को भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा गांगोतिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अमर सिंह कौरव, देवीसिंह कौरव सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, गर्भवती महिलाएं, माताएं, बच्चे एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









