पीस पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने दिया शांति का संदेश
Oct 06 2026
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आरिश द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के तहत रेडियंट स्कूल में पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्विस वीक चेयरपर्सन लायन नरेन सिंघल के नेतृत्व में सभी विद्यालयों में पीस पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सर्विस वीक सेक्रेटरी प्रवीण गुप्ता एवं पीआरओ रजनीश नीखरा द्वारा बताया गया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में पीस पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब ग्वालियर आरिश की अध्यक्ष लायन सुशीला तलुजा जी ने की। प्रतियोगिता में लगभग 60 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी चित्रकारी के माध्यम से शांति एवं सद्भावना का संदेश दिया। प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टरों का मूल्यांकन किया गया, जिसके आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के पश्चात लायंस क्लब ग्वालियर आरिश के सदस्यों द्वारा सभी बच्चों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। क्लब पदाधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ विश्व शांति और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करती हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रीजन चेयरपर्सन पीएमजेएफ लायन सलिल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पूर्व जोन चेयरपर्सन लायन राजनी अग्रवाल तथा स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम संयोजक लायन शालिनी अग्रवाल रहीं। आभार प्रदर्शन लायन सनम शेख द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लायन कल्पना जी द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर लायन ज्योति सेंगर, लायन निर्मला अग्रवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









