ज्योति बनीं आगरा जिला अध्यक्ष और नसरीन बनीं मुरैना सिटी अध्यक्ष
Oct 06 2026
आगरा/मुरैना। आरएसएस ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन द्वारा संगठन के विस्तार और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी प्रोफेशनल्स को एक मजबूत मंच देने के उद्देश्य से ज्योति प्रजापति को आगरा जिला अध्यक्ष एवं नसरीन खान को मुरैना सिटी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज जैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजया पालीवाल एवं राष्ट्रीय सचिव सीमा जैन की सहमति से दोनों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने दोनों को नियुक्ति पर बधाई दी।
इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट ज्योति प्रजापति का सफर संघर्ष और मेहनत की प्रेरणादायक कहानी है। आर्थिक परिस्थितियां आसान नहीं होने के बावजूद उन्होंने वर्ष 2006 में मात्र 100 रुपये से अपने सफर की शुरुआत की। वर्ष 2009 में उन्होंने ब्यूटी इंडस्ट्री को अपना करियर बनाया और एक छोटे से पार्लर से शुरू हुआ उनका सफर आज एक मजबूत पहचान तक पहुंच चुका है।
वहीं नसरीन खान को आरएसएस ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की मुरैना सिटी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। उनका सफर भी बेहद प्रेरणादायक है। बचपन से ही ब्यूटीशियन बनने का सपना देखने वाली नसरीन खान ने पढ़ाई के साथ-साथ अपने इस सपने को भी संजोए रखा। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के साथ ब्यूटी के क्षेत्र में अपने हुनर को निखारा। शादी के बाद पति के सहयोग और प्रोत्साहन से उन्होंने वर्षों पुराने अपने सपने को साकार करते हुए खुशी ब्यूटी पार्लर की शुरुआत की। ज्योति प्रजापति और नसरीन खान दोनों ने नई जिम्मेदारी मिलने पर आरएसएस ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। दोनों ने विश्वास दिलाया कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाएंगी। डायरेक्टर नीरज जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजया पालीवाल एवं राष्ट्रीय सचिव सीमा जैन सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने दोनों को बधाई दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









