आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान

Oct 05 2026

ग्वालियर। आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (जिसे पहले आईसीआईसीआईप्रूडेंशियललाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) ने आज अपनी नई ब्रांड पहचान और टैगलाइन-’हर कल आसान’की घोषणा की। आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड के मार्केटिंग, डिजिटल और बैंकेश्योरेंस प्रमुख, श्रीनिवास बालासुब्रमण्यन ने नई ब्रांड पहचान और टैगलाइन के बारे में कहा, आईसीआईसीआईनाम देश के लाखों लोगों के जीवन में भरोसे, मज़बूती और वित्तीय पहुँच के प्रतीक के तौर पर विशेष स्थान रखता है। पिछले 25 साल में, हमें 20 करोड़ से ज़्यादा भारतीयों के सपनों और भविष्य को सुरक्षित करने में मदद करने का सौभाग्य मिला है। इस सफर के दौरान, हमने भारत की शानदार तरक्की और लोगों की उम्मीदों में आए बड़े बदलाव देखे हैं। 
आज की तेज़-रफ्तार दुनिया में जटिलता और अनिश्चितता बढ़ गई है। करियर के बदलते मार्ग, बदलते पारिवारिक ढाँचे, लंबी जीवन अवधि और बदलती वित्तीय प्राथमिकताओं के मद्देनज़र दीर्घकालिक योजना पहले से कहीं ज़्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है। इन अनिश्चितताओं से निपटने में जीवन बीमा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन जहाँ तक वित्तीय भविष्य का सवाल है उसे सुरक्षित करने का अनुभव पारंपरिक रूप से अक्सर जटिल माना जाता रहा है। आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस का मानना है कि आने वाले कल की तैयारी से स्पष्टता, आत्मविश्वास और मन की शांति मिले, न कि जीवन की जटिलताएँ बढ़े। हमारी नई ब्रांड पहचान सिर्फ नाम बदलने तक सीमित नहीं है। यह वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के अनुभव को सरल, पारदर्शी, लचीला और आसान बनाने से जुड़े हमारे वादे को स्पष्ट करती है। अपनी 25 साल की मज़बूत बुनियाद पर आगे बढ़ते हुए, हम ग्राहकों के लिए अपने महत्व को और बढ़ाएँगे, उद्योग में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करेंगे और वर्ष2047 तक सभी के लिए बीमा के राष्ट्रीय लक्ष्य में सक्रिय रूप से योगदान देंगे। कंपनी नए ब्रांड वादे के साथ, जीवन बीमा से जुड़े संवाद को सिर्फ संभावित खतरों से सुरक्षा तक सीमित न रखकर, लोगों को आसानी और सुविधा के साथ अपने भविष्य के बारे में बेहतर जानकारी और आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेने में सक्षम बनाना चाहती है, ताकि सभी संबद्ध पक्षों के लिए ‘हर कल आसान’ हो।