लायंस क्लब ने नि:शुल्क बीवी एवं शुगर जांच शिविर का आयोजन किया

Oct 05 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब आध्या, आराध्या, अनुभूति क्लब द्वारा सभी के लिए नि:शुल्क ब्लड प्रेशर एवं शुगर टेस्ट का आयोजन किया गया।   नि:शुल्क ब्लड प्रेशर एवं शुगर टेस्ट शिविर प्रात: 6:30 बजे से 8:30 बजे तक इटालियन गार्डन फूलबाग पर आयोजित किया गया। जिसमें 70 लोगो को लाभ मिला। कार्यक्रम में  नरेंद्र सिंघल, सीएस तोमर, नितिन मांगलिक, राकेश अग्रवाल, रामकरन पारीख, प्रवीण गुप्ता, पूर्व रीज़न चेयरपर्सन और संस्थापक अध्यक्ष एमजेएफ मीनाक्षी गोयल, संदीप जैन, जगदीश अग्रवाल, जगदीश मित्तल, अलका, कल्पना, अंजू गर्ग, राधेकृष्ण त्यागी, डॉली अग्रवाल, मनु शर्मा, नागेश सविता, नीलम गुप्ता,गीता भटनागर, गीता सूर्यवंशी, संध्या अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे ।