नि:शुल्क मधुमेह स्वास्थ्य शिविर में 100 लोगों ने लाभ लिया

Oct 05 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आरोहण द्वारा मनोरंजनालय पार्क बिरला नगर में लायंस सेवा सप्ताह ‘सेवा संकल्प’ के तहत नि:शुल्क मधुमेह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रात: 6:30 बजे किया गया। इस शिविर में लगभग 100 लोगों ने लाभ लिया। शिविर में अध्यक्ष वंदना जाजू , सीएस तोमर, नितिन मांगलिक, भूपेन्द तोमर, नरेंद्र सिंघल, प्रवीण गुप्ता, डा ज्योति सिसोदिया, मधु महेश्वरी, पूनम पाराशर, वैशाली सिंह तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।