ऊर्जा मंत्री ने बीजासेन माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Oct 03 2026

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार सुबह उप नगर ग्वालियर के वार्ड नम्बर 17 न्यू कॉलोनी नंबर-2, बिरला नगर स्थित बीजासेन माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मां बीजासेन से सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। गौरतलब है कि स्वास्थ कारणों के चलते लंबे अंतराल के बाद वह ग्वालियर पहुंचे हैं। अपनी कार्यशैली के अनुसार उन्होंने माता के आशीर्वाद के साथ ही अपने शासकीय आवास पर पहुंचकर स्टाफ के साथ बैठकर विकास कार्यों पर चर्चा की एवं संबंधित अधिकारियों को कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान ऊर्जा मंत्री का कुशल क्षेम जानने पहुंचे कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने मुलाकात की।