नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने दिखाई नमो गाथा

Oct 03 2026

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा महाराज बाड़े पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से क्षेत्रवासियों को नमो गाथा नाटक दिखाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया उपस्थित रहे।
सर्व प्रथम विद्या राठौर द्वारा भगवान गणेश की प्रस्तुति दी तत्पश्चात टीम ने नाट्य मंचन कर उपस्थित जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन नमो गाथा नाटक प्रभारी लता सिंह, एवं आभार सह प्रभारी गौरव वाजपेयी ने व्यक्त किया वही नाटक मंचन करने वाली टीम का परिचय सह प्रभारी डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कराया। जिन्हें नाटक के उपरांत मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया ने सभी को माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी, अभय चौधरी, जवाहर प्रजापति, विनय जैन, सतेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, गिर्राज कंसाना, चंदन पटेल, कौशलेन्द्र राजावत, निशिकांत मोंगे, उमेश जोशी, विनती शर्मा प्रीति थोराट, किरण भदौरिया,केशव मांझी, पार्षद अनिल सांखला, सतपाल जादौन, कौशलेंद्र राजावत,सहित स्वामी विवेकानंद मंडल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नमो सेवा अनकही कहानियां नाटक मंचन करने वालो में अंजली, निराशी, वैष्णवी, विप्र, अभिनव, मनीष, हर्ष, शिव, विवेक,राज, कृष्णा, अनिल, अमन, शिवा, अनिकेत शामिल थे।