गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कवि सम्मेलन
Oct 03 2026
ग्वालियर। गांधी उद्यान फूलबाग में मध्य प्रदेश काव्य धारा मंच द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जसंती के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश काव्य धारा मंच के अध्यक्ष नयन किशोर श्रीवास्तव ने की।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता अशोक प्रेमी एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य खरे रहे। विशिष्ट अतिथि रामसेवक शाक्यवार उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि रविकांत दबंग एवं समाजसेवी प्रतिभा दुबे रहीं। अध्यक्षीय उद्बोधन में नयन किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का मार्ग तथा शास्त्री जी की सादगी और राष्ट्रनिष्ठा आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है।
मुख्य अतिथि अशोक प्रेमी ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन देशसेवा और त्याग की प्रेरणा देता है। डॉ. आदित्य खरे ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी मानवता और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाते हैं। रामसेवक शाक्यवार ने कहा कि महापुरुषों की जयंती उनके विचारों को जीवन में उतारने का अवसर है। रविकांत दबंग ने कहा कि गांधी जी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी को सदैव याद रखा जाएगा। प्रतिभा दुबे ने कहा कि नई पीढ़ी को गांधी और शास्त्री जी के जीवन-मूल्यों से परिचित कराना आवश्यक है। कार्यक्रम का शानदार संचालन ऊर्जावान साहित्यकार हेमंत त्रिवेदी ने किया।
कार्यक्रम में रविकांत श्रीवास्तव दबंग, सोयश श्रीवास्तव, रामसेवक शाक्यवार, नयन किशोर श्रीवास्तव, यासीन मंसूरी, जगमोहन श्रीवास्तव, पुष्पा मिश्रा, निहारिका शर्मा, चेतना चौहान, हिमांशु शर्मा, कमलेश कैस, कमलेश कमल, जगमोहन श्रीवास्तव, हेमंत विशाल, गोपाल सिंह दंडोतिया आदि ने कविता पाठ किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









