दशहरा की तैयारियों को लेकर महाराणा प्रताप भवन में बैठक आयोजित

Oct 03 2026

ग्वालियर। महाराणा प्रताप भवन अमलतास कुंज बिहार में बैठक आयोजित कर 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व हरेक वर्ष की भांति धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें किलागेट से दोपहर 1 बजे चल समारोह शुरू होकर सांय 4-30 बजे महाराणा प्रताप भवन अमलतास पर समाप्त होगा। जहां पर दशहरा मिलन का भव्य कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर होंगे। अध्यक्षता इंजी राजेंद्र सिंह भदौरिया राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा और विशिष्ट अतिथि बृजपाल सिंह तोमर प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षत्रिय गौरव केपी सिंह भदौरिया पूर्व अध्यक्ष सहकारी बैंक होंगे। समापन पर भोजन प्रसादी रखी गई है। जिसमें हजारों समाज के क्षत्रिय बंधु सामूहिक भोज ग्रहण कर धूमधाम से दशहरा पर्व मनाएंगे। 
दशहरा निमित बैठक में प्रदेश महामंत्री रघुराज सिंह तोमर, संभागीय अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार, बलबीर सिंह परमार प्रचार प्रमुख एवं महामंत्री संभाग ग्वालियर, दिलीप सिंह राठौर, नरेंद्र सिंह भदौरिया, जिला अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह भदौरिया, संजय भदोरिया, अतर सिंह तोमर, दुर्गेंद्र जादोन, भंवर सिंह जादोन, डॉ शैलेंद्र सिंह, मुन्ना भदौरिया, गजेंद्र परिहार, भूपेंद्र पवैया, रमेश सिकरवार, भारत सिंह भदौरिया, गुड्डू बैस, अनिल तोमर समेत सैकड़ों क्षत्रिय बंधु शामिल रहे।