लायंस क्लब अनुभूति आध्या आराध्या ने विश्व शांति रैली में सहभागिता की

Oct 03 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति आध्या आराध्या द्वारा सेवा सप्ताह सेवा संकल्प के प्रथम दिवस पर विश्व शांति रैली में सहभागिता प्रदान की, जो कि लायंस क्लब ग्वालियर सिटी के आतिथ्य में की गई। यह रैली जैन छात्रावास से लेकर फ्लैग प्वाइंट तक विश्व शांति हेतु निकाली गई। कार्यक्रम में सभी लायंस क्लब ने अपने अपने क्लब बैनर के साथ इसमें बड़ी संख्या में भाग लिया। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति की अध्यक्ष लायन अंजू गर्ग, सचिव मनु शर्मा, सेवा सप्ताह कॉर्डिनेटर राधे कृष्णा त्यागी, गीता भटनागर, संध्या अग्रवाल, आराध्या क्लब की अध्यक्ष कल्पना प्रदीप, सचिव मंजू पॉल, कोषाध्यक्ष गीता सूर्यवंशी, नीलम गुप्ता, आध्या क्लब की अध्यक्ष अलका अग्रवाल, नीलम वर्मा और कोषाध्यक्ष रीना मित्तल आदि उपस्थित रही।