वार्ड 46 के आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन
Oct 03 2026
ग्वालियर। सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत वार्ड 46 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रतिनिधि श्रीमती प्रियंका गर्ग, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला कुशवाहा, जनप्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, विनोद पवैया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना की बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी योजना के सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित कर संतुलित आहार एवं पोषण के महत्व की जानकारी दी गई। पर्यवेक्षक श्रीमती आरती मिश्रा द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, नियमित टीकाकरण, वृद्धि एवं विकास तथा पोषण संबंधी विषयों पर अभिभावकों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र की सेवाओं एवं समुदाय के प्रति सराहनीय योगदान देने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं मीणा खरे, रेखा रजक, आरती कुशवाहा, आशा किरण, एवं सहायिका रामवती एवं चंद्रावती तथा आशा कार्यकर्ता श्रीमती गीता सूर्यवंशी को जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पहार एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया गया। उनके द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया गया। बालिकाओं के हित में संचालित योजना की जानकारी देते हुए अभिभावकों को बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिससे उनके सीखने, रचनात्मकता और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिले। अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए बच्चों के बेहतर पोषण एवं सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग का संकल्प लिया।
सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम ने आंगनवाड़ी केंद्र, परिवार और समुदाय के बीच सहभागिता को मजबूत करते हुए बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और विकास के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









