सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान

Oct 03 2026

ग्वालियर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था रमन शिक्षा समिति, विकासखंड मुरार, जिला ग्वालियर द्वारा शासकीय अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ, चिकित्सालय प्रभारी डॉ. स्वेच्छा दंडोतिया, रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम, रामदास माहौर, मेन्टर उर्मिला कुशवाह विशेष रूप से उपस्थित रही। इनके साथ बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं वॉलंटियरों ने अभियान में सहभागिता की।
इस अवसर पर वॉलंटियरों ने अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई की तथा कचरा एवं पत्तियों को एकत्र कर परिसर को स्वच्छ बनाया। अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और स्वच्छ वातावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
सुशील बरुआ ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा और स्वच्छता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं हरिओम गौतम ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नियमित जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में उपस्थित वॉलंटियरों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प भी लिया।