सेवा सप्ताह संकल्प की विश्व शांति रैली के साथ हुई शुरूआत

Oct 03 2026

ग्वालियर। सेवा सप्ताह संकल्प की शानदार शुरुआत प्रथम दिवस सर्विस वीक चेयरपर्सन नरेंद्र सिंघल के नेतृत्व में विश्व शांति रैली के साथ हुई। जिसमें लायंस क्लब सिटी के आतिथ्य में लायंस के सभी क्लबों के अध्यक्षों ने अपनी पूरी टीम के भागीदारी दी। शांति का प्रतीक स$फेद कलर में सभी लायंस सदस्यों के साथ जैन छात्रावास से विश्व शान्ति के स्लोगन की तख्तीयाँ हाथ में लेकर सदस्यगण फ्लैगपॉइंट पहुंचे। वहाँ पर लायंस क्लब सिटी द्वारा लगाया गया ग्वालियर का सबसे ऊँचा झंडे का स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही 40 स्वास्थ्य कर्मचारियों का सम्मान किया गया। जिन्होंने समाज में अपना योगदान पूरा दिया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष धीरज भटनागर ने की और मुख्य अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता थी। विशिष्ट अतिथि सर्विस वीक चेयरपर्सन नरेंद्र सिंघल,आईपीडीजी सुधीर बाजपेई, एसवीडीजी सीएस तोमर, पूर्व प्रांतपाल नितीन मांगलिक, सुनील गोयल, एवं चीफ एरिया लीडर अजय सपरा थे।
जानकारी देते हुए सर्विस वीक के सचिव प्रवीण गुप्ता, पीआरओ डॉ रजनीश नीखरा एवं एडिशनल पीआरओ ज्योति अग्रवाल ने बताया की सेवा सप्ताह के प्रथम दिवस लायंस क्लब ग्वालियर ने भी अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में 1000 बिस्तर के अस्पताल में सफाई अभियान किया और पूरे परिसर की सफाई की तत्पश्चात सभी 44 क्लबों के साथ विश्व शांति रैली निकाली गयी। सेवा सप्ताह का द्वितीय दिवस दिव्यांग जनों को समर्पित रहेगा। 
इस अवसर पर जुबेर रहमान, डॉ संदीपा मल्होत्रा, राजेश बाबू, रीजन चेयरमैन राकेश अग्रवाल, राजेश वाटवानी, सलिल गुप्ता, भूपेन्द्र सिंह तोमर पूर्व आरसी सुनील शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, जगदीश मित्तल, भीष्म हबलानी, जगदीश अग्रवाल, विवेक शेट्टी, अजय चोपड़ा, जोन चेयरमैन प्रवीण गुप्ता, अजय बाजपेई, हेमेंद्र तिवारी, संजय नीखरा, ऋषि गुप्ता, अभिषेक भदौरिया, रामकरण पारीख, मुकेश बरोनिया, अशोक शर्मा, पुष्पेंद्र गुप्ता सभी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।