सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जेसीआई ओएसएस के सदस्यों ने किया रक्तदान
Oct 03 2026
ग्वालियर। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के ब्लड सेंटर में जेसीआई ओएसएस के सदस्यों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेसीआई ओएसएस के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 20 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान एक अत्यंत महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है। आवश्यकता के समय रक्त किसी मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विभिन्न चिकित्सकीय एवं उपचार संबंधी प्रक्रियाओं में भी रक्त एवं रक्त के विभिन्न घटकों की आवश्यकता होती है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को उनके इस मानवीय एवं सराहनीय योगदान के लिए बधाई दी।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस रक्तदान कार्यक्रम में जेसीआई ओएसएस के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने समाज के प्रति सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत किया। कैंसर हॉस्पिटल की ओर से सभी रक्तदाताओं एवं जेसीआई ओएसएस के सदस्यों का उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जेसीआई ओएसएस के केशव वैश्य, नरेंद्र अग्रवाल, कविता सोनी, अमृता शर्मा, आनंद मिश्रा, आदित्य सोनी, अभिषेक त्रिपाठी, आनंद शर्मा, अनुराधा तोमर, सुमित सक्सेना, अतुल शर्मा, श्याम नामदेव, प्रीति नामदेव, रोहित सक्सेना, शशि गर्ग, गीता शर्मा, कविता, उषा सोमानी, श्वेता उपाध्याय, डॉ. पीएस राजोरिया, विवेक त्रिपाठी सहित जेसीआई के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट से डायरेक्टर डॉ. बीआर श्रीवास्तव, डॉ. गुंजन श्रीवास्तव, डॉ. जीएस राजपूत, डॉ. एसपी त्रिपाठी, डॉ. पाठक सहित ब्लड सेंटर की पूरी टीम उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









