अंजू प्रजापति को यूपी राज्य महिला आयोग में लगातार पांचवीं बार मिली जिम्मेदारी

Oct 03 2026

ग्वालियर। उत्तरप्रदेश राज्य महिला आयोग में अक्टूबर 2020 से अपनी सेवाएं दे रहीं श्रीमती अंजू प्रजापति को लगातार पांचवीं बार महिला आयोग में जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्रीमती अंजू प्रजापति राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा के महिला सशक्तिकरण अभियान की राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। महिला आयोग में लगातार पांचवीं बार जिम्मेदारी मिलना उनके द्वारा महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के प्रति प्राप्त निरंतर दायित्व का महत्वपूर्ण अवसर है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ख्यालेन्द्र प्रजापति ने कहा श्रीमती अंजू प्रजापति को लगातार पांचवीं बार उत्तरप्रदेश राज्य महिला आयोग में जिम्मेदारी मिलना महिला सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर कार्य एवं सक्रिय सहभागिता का महत्वपूर्ण अवसर है। राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा परिवार इस जिम्मेदारी के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है। यह केवल किसी पद की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, अधिकार और सशक्तिकरण के प्रति सेवा का दायित्व है। उन्होंने कहा कि महासभा का महिला सशक्तिकरण अभियान महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, अधिकारों की जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता से जोडऩे के उद्देश्य से निरंतर कार्य करता रहेगा। राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा परिवार की ओर से श्रीमती अंजू प्रजापति जी को लगातार पांचवीं बार मिली इस जिम्मेदारी पर संगठन परिवार की ओर से सभी पदाधिकारियों हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी।