भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत

Oct 02 2026

भितरवार। कृष्णा उपाध्याय और छोटू की टीम को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं। स्वागत - सत्कार के रूप में आपसे जो स्नेह प्रेम मिला है। उसे में हमेशा याद रखूंगा। यह बात भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज गुर्जर ने कही। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला ग्रामीण महामंत्री मनोज गुर्जर का बीते रोज गुरुवार को नगर आगमन हुआ था। नगर आगमन पर उनका नगर के कई युवा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नगर में जगह जगह हुए स्वागत के क्रम में नगर के युवा नेता कृष्णा उपाध्याय ने भी अपने साथियों के साथ जिला महामंत्री मनोज गुर्जर का पुष्पमाला पहनाकर जोशीला स्वागत किया।  कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं स्वागत - सत्कार के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज गुर्जर काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने नगर के युवा नेता कृष्णा उपाध्याय और उनकी टीम के उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी साथी कार्यकर्ताओं से मिला यह स्नेह प्रेम मुझे नई ऊर्जा प्रदान करेगा। हम सभी साथ मिलकर भितरवार को और विकसित करेगें। वहीं उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि में आपके कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करूंगा।आपके बीच समय - समय पर आता रहूंगा। इस अवसर पर कृष्णा उपाध्याय,बिजेंद्र कमरिया,दिव्यांश परमार, गोलेंद्र रावत,श्याम मोहन गुर्जर एवं नरोत्तम कुशवाह सहित अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।