नशा मुक्ति जागरूकता रैली को मंत्री नारायण सिंह ने दिखाई हरी झंडी
Oct 02 2026
ग्वालियर। गांधी जयंती पर मद्य निषेध सप्ताह का शुभारंभ जागरूकता रैली के साथ किया गया। रैली को मंत्री नारायण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली साइंस कॉलेज के पास स्थित विवेकानंद चौराहे से प्रारंभ होकर जीवाजी क्लब होते हुए कटोरा ताल पहुंची। रैली के दौरान रमन शिक्षा समिति द्वारा तैयार किए गए नशा मुक्ति जागरूकता रथ युवाओं एवं आमजन के आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर मंत्री कुशवाह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि इससे परिवार पर भी गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, योग एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुडऩे का आह्वान किया। संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम ने कहा कि आज अनेक युवा नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। कार्यक्रम में सहायक संचालक सुमित रघुवंशी, पूर्वी अग्रवाल, दीपक श्रीवास्तव, शिक्षा विभाग से आरके सिंह, खेल विभाग से डॉ. अरविंद सिंह राणा, रितु भार्गव, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त संचालक एसआर रायकवार, धर्मेन्द्र दीक्षित, आकाश खरे, राजकुमार आर्य, हिमांशु माहौर उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









