गांधी जयंती पर कलेक्टर, कमिश्नर सहित जनप्रतिनिधियों ने लगाई झाडू
Oct 02 2026
ग्वालियर। गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के सभी 66 वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वार्ड क्रमाक 3 में पार्षद आशा सुरेंद्र चौहान, सोनू राजपूत, सुनीता अरूण कुशवाह, कलेक्टर रूचिका चौहान, निगमायुक्त अभिषेक चौधरी, अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, उपायुक्त मुकेश बंसल, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वैभव श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अधिकारी सुरेंद्र सोलंकी सहित ब्रह्मकुमारी संस्था की दीदियों एवं गौरीशंकर स्कूल के शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर गौरीशंकर स्कूल की टीचरों ने पौधरेापण किया, साथ ही डिवाइडरों एवं पौधरोपण के स्थानों पर भी पेंटिंग उकेरी गईं। तत्पश्चात अंबेडकर पार्क में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें तकरीबन 300 बच्चों ने चित्रकारी कर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण का संदेश दिया।
वार्ड क्रमांक 3 स्थित विनय नगर स्थित गौरीशंकर स्कूल क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें कलेक्टर रूचिका चौहान, निगमायुक्त अभिषेक चौधरी, अपर आयुक्त टी प्रतीक राव सहित पार्षदों ने हाथों में झाडू थाम कर सफाई की। इसके साथ ही विनय नगर में पार्क में वालंटियरों एवं आमजनों के साथ सामाजिक संस्थाओं ने सफाई अभियान चलाया। इस अभियान से पूरे क्षेत्र को स्वच्छ किया गया।
पूरे क्षेत्र को साफ करने के लिए पल्ग रन बनाकर अभियान चलाया गया, इसमें वालंटियरों, सफाई मित्रों, समाजसेवी संगठनों के सदस्यों ने हाथों में कैरी बैग लिए, इसके बाद सडक़ से पड़ा एक-एक कचरे को हाथ से उठाकर कैरी बैग में डाला।
गौरीशंकर स्कूल के सामने से लेकर पूरे सडक़ मार्ग पर खाली स्थानों पर पौधरोपण के लिए क्यारियां बनाई गई थीं, इन क्यारियों में कलेक्टर, गौरीशंकर स्कूल के शिक्षकों एवं नगर निगम के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया, इसके बाद इन क्यारियों को सजाने के लिए सुंदरसुंदर पेंटिंग उकेरी गई।
66 वार्डों में चला सफाई अभियान
गांधी जयंती के अवसर पर सभी 66 वार्डों में स्थानीय पार्षदों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया, इस अवसर पर सफाई मित्रों को माला पहनाकर उनका स्मान किया गया। इसके साथ ही पार्क, सडक़ आदि स्थानों को साफ किया गया, साथ ही कई स्थानों से कचरा ठीये खत्म किए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









