फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सम्पन्न, बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

Oct 02 2026

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा 1 और 2 अक्टूबर को दो दिवसीय आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि 2 अक्टूबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल पर किया गया। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को बापू के स्वच्छता, सत्य और अहिंसा के विचारों से जोडऩा था। यह आयोजन पूर्णत: नि:शुल्क रखा गया। शुभारंभ डॉ. शिखा क_ल ने किया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भेंट किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदीप पहारिया, अध्यक्ष गहोई वैश्य समाज बहत्तर ग्वालियर, विशिष्ट अतिथि अनिल नीखरा उपाध्यक्ष एवं सुधीर रावत महामंत्री उपस्थित रहे, इन्होंने बच्चों को पुरस्कार वितरण किया।  इस अवसर पर संस्था के डॉ. मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी, मुकेश गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।