सन वैली केंद्र पर 60वाँ योग दिवस सम्पन्न
Oct 02 2026
ग्वालियर। भारतीय योग संस्थान के जिला ग्वालियर दक्षिण द्वारा सनवैली केंद्र पर साठवां योग दिवस पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकेश अग्रवाल अध्यक्ष चंबल विकास परिषद एवं विशिष्ट अतिथि रेखा गुप्ता प्रांतीय संगठन मंत्री भारतीय योग संस्थान थीं।
मीडिया प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने बताया कि आज की योग साधना में आसनों का अभ्यास कुशलता पूर्वक, केआर टोपरे, जीएस छावड़ा, रेखा गुप्ता मधुवन, सुनीता अग्रवाल, मधु पहारिया, वंदना सिसोदिया, स्वाति तम्बत, ममता गर्ग, संध्या सक्सेना, रमा सक्सेना, बृजमोहन गुप्ता, आरसी अमलानी ने कराया। प्रांतीय अधिकारी रेखा गुप्ता ने प्राणायाम, जिलाप्रधान पवन गुप्ता ने ध्यान का अभ्यास कराया।
पश्चात् कार्यक्रम में ममता दुबे, प्रतिभा चौहान एवं आराधना दीक्षित ने सरस्वती वंदना का गायन किया, जीएस छाबड़ा एवं रानी पाठक ने सुंदर स्वरचित लोकगीत गायन किया एवं प्रियांशी गुप्ता ने अपनी मधुर आवाज में अच्युतम केशवम भजन सुना कर खूब तालियां बटोरी। रेखा गुप्ता ने स्वस्थ जीवन एवं योग विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहला सुख निरोगी काया दूसरा सुख घर में माया पहले सुख के लिए हमें योग की शरण में जाना ही होगा हमारे शरीर में ग्यारह तंत्र कार्य कर रहे हैं और इन तंन्त्रों का संचालन हमारे शरीर में व्याप्त प्राण ऊर्जा करती है। हमारे शरीर के पांच मुख्य प्राण और पांच उपप्राण हैँ जिनको प्राणायाम से नियंत्रित कर शरीर को सुखी बना सकते हैं। उन्होंने कहा योग जीवन को उत्सव बना देता है और मृत्यु को महोत्सव बना देता है योग स्वास्थ्य का मूल आधार है, छोटे से जीवन का महान विस्तार है योग को पूर्णिता से जिसने जान लिया, उसके लिए सुखों से भरा ये संसार है।
योग दिवस पर मुख्य अतिथि मुकेश अग्रवाल ने योग के महत्व को समझाते हुए नारद जी के प्रसंग को सुनाया उन्होंने कहा ब्रह्मा जी ने जब सृष्टि का निर्माण किया तो नारद जी ने उनको कहाकि ब्रम्हा जी आपने जो मन रूपी ट्रांसफार्मर दिया जो बेकाबू है और इसलिए यह मन कभी विनाश का कारण बन सकता है। तो ब्रह्मा जी ने कहा कि मैंने मन को नियंत्रित करने करने वाला वटन भी दिया जिसका नाम योग है, आप योग का बटन ऑन करके, मनुष्य अपने विवेक को जागृत कर अपनी प्राण ऊर्जा को नियमन करके मन को नियंत्रित करके विनाश के स्थान पर निर्माण का कार्य करने साधन बन सकता है । उन्होंने कहा यदि हमारा शरीर स्वस्थ नहीं है तो ना वैभव हमारे काम का है ना धन हमारे काम का है और यदि हमें धन, पद, प्रीतिष्ठा का सदउपयोग करना है तो हमें सदैव स्वस्थ रहने के योग की शरण में जाना ही होगा।
मुख्य अतिथि मुकेश अग्रवाल का पवन गुप्ता,प्रमोद वर्मा, गिरीश अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिभा चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया, प्रमोद वर्मा एवं के आर टोपरे ने सामग्री वा साहित्य के स्टाल का संचालन किया। आज की साधना में भूपेंद्र चौहान, राकेश चौहान, सीके नीखरा, नीति चौहान, दिनेश त्रिवेदी, गिरीश अग्रवाल समस्त केंद्रों के केन्द्र प्रमुख विस्तारक, सप्तऋषि सहित कुल एक साधकों ने पूरी तन्मयता से साधना की। अंत में मीडिया प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने सबका आभार प्रकट किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









