स्वच्छता की शपथ के साथ मनाया गया सितंबर माह के जन्मदिन समारोह

Oct 01 2026

ग्वालियर। भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्वदेव मंदिर, कायस्थ छात्रावास, दौलतगंज में कायस्थ समाज के लोगों द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए स्वच्छता की शपथ ली गई। 
इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान सितंबर माह में जन्मदिन मनाने वाले समाजबंधुओं के जन्मदिन भी बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए गए। जन्मदिन समारोह का आयोजन वैदिक विधि-विधान एवं हवन-पूजन के साथ पंडित राजेश्वर राव एवं पंडित दिव्यांश भार्गव द्वारा किया गया। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक हवन-पूजन संपन्न कराया गया तथा जन्मदिन मनाने वाले सभी समाजबंधुओं के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर समाजबंधुओं एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जन्मदिन मनाने वाले सदस्यों को पुष्पमाला एवं शुभकामनाएं देकर संस्था के अध्यक्ष अभय चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया तथा सभी ने मिलकर खुशियां साझा कीं।
संस्था के सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के साथ स्वच्छता का संदेश जोडक़र समाज में सकारात्मक जागरूकता पैदा की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में आकाश श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित समाजबंधुओं को मंदिर परिसर की स्वच्छता बनाए रखने, दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने तथा सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में इनके जन्मदिन मने -अरुण कुलश्रेष्ठ रश्मि कुलश्रेष्ठ आकाश श्रीवास्तव गौरव कुलश्रेष्ठ कुमारी प्राणवी कुलश्रेष्ठ श्रीमती छाया सक्सेना अवधेश श्रीवास्तव हेमंत खरे प्रबल श्रीवास्तव अंजलि सक्सेना शिखा श्रीवास्तव हर्ष श्रीवास्तव सुभाष चंद्र श्रीवास्तव संजय सक्सेना भूपेंद्र श्रीवास्तव आयुश कुलश्रेष्ठ अजय श्रीवास्तव अंशुमन श्रीवास्तव देवांग सक्सेना रीना सक्सेना कैलाश नारायण भटनागर प्रथम मोहन कुलश्रेष्ठ सुनीता सक्सेना अखिलेश श्रीवास्तव राज सक्सेना अनुराग श्रीवास्तव रजनी भटनागर माधवी भटनागर पूजा श्रीवास्तव आदि।