ग्वालियर में पहली बार होगा ऐतिहासिक अग्रसेन दरबार, 18 राजकुमारों का होगा गोत्र पूजन
Oct 01 2026
ग्वालियर। अग्रवाल समाज की गौरवशाली परंपरा और इतिहास को नई पीढ़ी से जोडऩे के उद्देश्य से अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर 11 अक्टूबर, रविवार को इंदरगंज चौराहे पर श्री अग्रसेन महाराज का भव्य एवं आकर्षक दरबार सजाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अनुज अग्रवाल एवं महिला विंग जिलाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने बताया कि यह ग्वालियर में अपनी तरह का विशेष एवं ऐतिहासिक आयोजन होगा। इस भव्य दरबार में महाराजा अग्रसेन के 18 पुत्रों के स्वरूप में अग्रवाल समाज के 18 चयनित बालकों को विशाल मंच पर राजकुमारों के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इन 18 बालकों का चयन उनके गोत्र के आधार पर किया जाएगा। आयोजन का सबसे विशेष आकर्षण 18 राजकुमारों का गोत्र पूजन रहेगा, जो ग्वालियर में पहली बार इस स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। साथ ही श्री अग्रसेन महाराज जी का स्वरूप निभाने के लिए भी चयन किया जाएगा।
दूल्हे वाली नई शेरवानियों में दिखेंगे 18 राजकुमार
आयोजन की खास तैयारी के तहत चयनित सभी 18 बालकों को दूल्हे वाली नई एवं आकर्षक शेरवानी पहनाई जाएगी। शाही साफे और विशेष श्रृंगार के साथ उन्हें राजकुमारों का भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। संस्था की ओर से शेरवानी एवं साफा उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि बालकों को अपनी जूती स्वयं लेकर आनी होगी। चयनित 18 बालक शाम 6 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक भव्य अग्रसेन दरबार की शोभा बढ़ाएंगे। उन्हें मंच पर विशेष एवं गरिमापूर्ण स्थान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर सभी 18 राजकुमारों का विधिवत गोत्र पूजन किया जाएगा।
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अनुज अग्रवाल, महिला विंग जिलाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, महामंत्री सुदामा अग्रवाल एवं शिल्पी अग्रवाल ने समाज के परिवारों से अपील की कि वे अपने योग्य बालकों की प्रविष्टियां निर्धारित अवधि में भेजकर उन्हें इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि आयोजन के माध्यम से महाराजा अग्रसेन जी की गौरवशाली परंपरा, संस्कार और सामाजिक संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस ऐतिहासिक आयोजन में 18 पुत्रों का स्वरूप निभाने वाले सभी बालकों को आगामी महालक्ष्मी वरदान दिवस के कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जयंती चल समारोह का भी स्वागत किया जायेगा तथा वैश्य समाज के मांगलिक कार्यों में पारंपरिक पहचान रखने वाली शहनाई का वादन भी होगा।
दिलीप अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, सुनील गोयल, श्याम बंसल, विवेक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पुरुषोत्तम गोयल, मधुर मित्तल, विवेक बंसल, प्रतीक अग्रवाल, जीतेश बंसल, रवि मंगल, अमित अग्रवाल, राकेश अग्रवाल मोहन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









