गांधी-शास्त्री जयंती पर दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ, चित्रांकन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Oct 01 2026
ग्वालियर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा आओ मिलकर बापू के सपनों को साकार करें’ थीम पर आयोजित दो दिवसीय आयोजन का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ।
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि आयोजन के प्रथम दिन 1 अक्टूबर को चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल फूड कोर्ट पर किया गया। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को बापू के स्वच्छता, सत्य और अहिंसा के विचारों से जोडऩा है। यह आयोजन पूर्णत: नि:शुल्क रखा गया है। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भेंट किए गए।
इस अवसर पर संस्था के डॉ. मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी, मुकेश गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था ने बताया कि 2 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे महापुरुष थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें 4 से 14 साल तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। आयोजन स्थल पर ही ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









