लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन के नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 200 लोगों को मिला लाभ
Oct 01 2026
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन द्वारा तिवारी नर्सिंग होम, सिंधी की छावनी में विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण, बोन डेंसिटी जांच, हीमोग्लोबिन जांच एवं डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 200 लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में आने वाले सभी लाभार्थियों के लिए बैठने एवं अन्य समुचित सुविधाओं की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर क्लब मेंटोर राका पाठक एवं रीजन चेयरपर्सन नीरज जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर में क्लब अध्यक्ष नीतु अग्रवाल, सचिव लता उपाध्याय, कोषाध्यक्ष स्वाति अग्रवाल, संयुक्त सचिव ज्योति बंसल, संयुक्त कोषाध्यक्ष दीपिका मित्तल सहित क्लब पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
शिविर में नेत्र परीक्षण के उपरांत चयनित लाभार्थियों को शीघ्र ही नि:शुल्क चश्मों का वितरण किया जाएगा। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि समाज सेवा एवं जनकल्याण के ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनुराधा शर्मा का जन्मोत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
शिविर में शारदा गोयल, निधि अग्रवाल, गायत्री गर्ग, साधना गुप्ता, कामिनी गोयल, पूनम अग्रवाल, विनीता खंडेलवाल, ज्योति गोयल, मोहिनी अग्रवाल, विशाखा अग्रवाल, बबीता अग्रवाल एवं सावित्री अग्रवाल सहित क्लब की अनेक सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









