शिव महिमा कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा
Oct 01 2026
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय तानसेन नगर केन्द्र के द्वारा शिव महिमा कथा का आयोजन सहयोग गार्डन रामटापुरा में किया जा रहा है। इस अवसर पर कथावाचिका के रूप में राजयोगिनी तपस्विनी ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी पधारी हैं। उनके मुखारविंद से श्रद्धालुओं को ‘भगवान शिव की महिमा’ कथा का श्रवण कराया जाएगा। कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ सहयोग गार्डन से हुआ। इसके बाद यात्रा रामटापुरा किला गेट चौराहा, हजीरा चौराहा एवं स्टेट बैंक चौराहा होते हुए पुन: तानसेन नगर स्थित सहयोग गार्डन पहुंची, जहां कलश यात्रा का समापन हुआ।कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा कथा के प्रति अपनी आस्था एवं श्रद्धा व्यक्त की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









