जेएएच में मरीजों के लिए 20 एयर कूलर दान किए

Oct 01 2026

ग्वालियर। स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर मरीजों एवं उनके अटेंडरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोक लेखा समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद अनिल सांखला ने पार्षद निधि से जयारोग्य ग्रुप के 1 हजार बिस्तर अस्पताल में 20 एयर कूलर प्रदान किए। एयर कूलर अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना को सौंपे गए। दान में मिले कूलरों को अस्पताल के ऐसे वार्डों में भेजा जा रहा है, जहां कूलर या तो खराब हैं या फिर काम नहीं कर रहे हैं। 
अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने बताया कि जरूरत के हिसाब से इन कूलरों को मरीजों के लिए वार्ड में भेजा जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, जीडीसीए अध्यक्ष संग्राम कदम एवं मंडल अध्यक्ष अमर कुटे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया।