शाखा सहयोग की नि:शुल्क भोजनशाला और राष्ट्रगान प्रकल्प पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत: खंडेलवाल

Oct 01 2026

ग्वालियर। भारत विकास परिषद की शाखा सहयोग द्वारा सेवा, पर्यावरण एवं संपर्क प्रकल्प के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन शाखा के कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र बंसल के चेतकपुरी स्थित निवास स्थान पर हुआ, जिसकी शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल, प्रांत के संपर्क प्रमुख अशोक शर्मा एवं विशेष अतिथि के रूप में कोटा की शाखा विक्रमादित्य के अध्यक्ष अरविंद यादव उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने शाखा के कार्यों की विस्तृत जानकार ली और आगामी प्रकल्पों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि शाखा सहयोग द्वारा निरंतर संचालित राष्ट्रगान एवं ‘निशुल्क भोजनशाला’ जैसे प्रकल्प पूरे भारत विकास परिषद के लिए एक महान प्रेरणा स्रोत हैं। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल, दिनेश चंद्र बंसल,सुमन अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, शेफाली सिंघल, विनोद सिंघल, रामकृष्ण अग्रवाल, गोपाल जैन, अरुण बंसल, नंदकिशोर अग्रवाल, कन्हैयालाल सिंघल, पप्पू अग्रवाल समेत कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।