लायंस सेवा सप्ताह ‘संकल्प’ 2 अक्टूबर से

Sep 30 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ई1 के द्वारा लायंस सेवा सप्ताह ‘संकल्प के रूप में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सेवा सप्ताह के दौरान शहर के 44 लायंस क्लबों द्वारा प्रतिदिन निर्धारित सेवा कार्य किए जाएंगे। सेवा संकल्प सर्विस वीक के पीआरओ डॉ. रजनीश नीखरा एवं एडिशनल पीआरओ ज्योति अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष के सेवा कार्य सर्विस वीक चेयरमैन लायन नरेंद्र सिंघल के नेतृत्व में संचालित होंगे।
सर्विस वीक चेयरमैन लायन नरेंद्र सिंघल ने बताया कि 2 से 8 अक्टूबर तक प्रतिदिन अलग-अलग सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 अक्टूबर को विश्व शांति रैली, 3 अक्टूबर को दिव्यांग सहायता कार्य, 4 अक्टूबर को मधुमेह अथवा स्वास्थ्य शिविर, 5 अक्टूबर को पीस पोस्टर कार्यक्रम, 6 अक्टूबर को पशु-पक्षी सेवा अथवा अन्नपूर्णा सेवा, 7 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान तथा 8 अक्टूबर को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें विश्व शांति रैली का आयोजन लायंस क्लब ग्वालियर सिटी के आतिथ्य में, कैंसर जागरूकता कार्यक्रम लायंस क्लब ग्वालियर के आतिथ्य में तथा स्वच्छता अभियान ग्वालियर किले पर लायंस क्लब दिशा के आतिथ्य में तथा लायंस क्लब ओजस के आतिथ्य में दिव्यांग सहायता सभी क्लबों के सामूहिक सहयोग से किया जाएगा।
10 अक्टूबर को होगा अवॉर्ड सेरेमनी एवं मेगा हाउजी
सेवा सप्ताह के दौरान किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए 10 अक्टूबर को अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न क्लबों को उनके सेवा कार्यों के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन लायंस क्लब मैत्री के आतिथ्य में सभी क्लबों के साथ सामूहिक रूप से किया जाएगा। अवार्ड नाइट को और आकर्षक बनाने के लिए मेगा हाउजी का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभागियों के लिए 51 हजार तक के नकद पुरस्कार रखे गए हैं मेगा हाउजी का संपादन डॉ संदीपा मल्होत्रा की देख रेख में सम्पादित होगा
सर्विस वीक चेयरमैन लायन नरेंद्र सिंघल के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। टीम में भीष्म हबलानी, विवेक सेठी, राजेश बाबू, प्रवीण गुप्ता, अजय चोपड़ा, डॉ रजनीश नीखरा, ज्योति अग्रवाल जुबैर रहमान शामिल हैं। कार्यक्रम के मार्गदर्शक के रूप में सुधीर बाजपेई, सीएस तोमर, जीएल भोजवानी, विकास गंगवाल, नितिन मांगलिक, सुनील गोयल, अजय सपरा, राकेश अग्रवाल, राजेश वाटवानी, सलिल गुप्ता, भूपेन्द्र सिंह तोमर, नीरज जैन, सुनील शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, राका पाठक, जगदीश मित्तल, जगदीश अग्रवाल, जेएस गुप्ता, दीपक पमनानी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।