25वीं पुण्यतिथि पर माधवराव सिंधिया को दी श्रद्धांजलि
Sep 30 2026
ग्वालियर। कैलाशवासी माधव राव सिंधिया की 25 वीं पुण्यतिथि पर सुबह उनकी छत्री पर राजनेता, समाजसेवी व्यापारियों सहित नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद छत्री में सुबह 9 बजे से पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं शाम को 4.&0 बजे से गोपाल मंदिर, अम्मा महाराज की छत्री कटोराताल पर स्वरांजलि (भजन संध्या) का आयोजन किया गया।
कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर नदी गेट स्थित उनकी प्रतिमा पर सुबह 8 बजे से बड़ी संख्या में भाजपा एवं कांग्रेस के नेताओं सहित व्यापारी एवं समाजसेवीजन पहुंचे। वहां पर उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सुबह 9 बजे से अम्मा महाराज की छत्री में कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। श्रद्वांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, माया सिंह पूर्वमंत्री ध्यानेंद्र सिंह पूर्वमंत्री, भगवान सिंह यादव पूर्वमंत्री, अशोक शर्मा, सतीश सिकरवार विधायक, वैजयंती वर्मा, पूर्व विधायक, बाल खांडे, सुधीर गुप्ता, अजीत बरैया, राम नारायण मिश्रा, राम सुंदर रामू, पुरुषोत्तम भार्गव, आनंद सावंत, अनिल सांखला, अर्जुन जाटव, अमर कुटे, आनंद शर्मा, अशोक चौधरी, गुरमुख करोसिया, देवेन्द्र पाठक,जयंत शर्मा,विशाल जैन,रमेश यादव सहित भारी संख्या में पहुंच कर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए
कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 1000 बिस्तरों के अस्पताल पर मरीजों को सुरेश पहलवान के द्वारा भोजन वितरण, पार्षद नवीन यामिनी परांडे द्वारा महाराज बाड़े पर भोजन वितरण एवं सुरेन्द्र परमार द्वारा मुरार स्थित 7 नं. चौराहे पर फल वितरण किया गया। दिनेश शर्मा द्वारा दीनदयाल नगर स्थित अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एमआईटीएस सम-विश्वविद्यालय में कैलाशवासी माधवराव सिंधिया को पुष्पांजली एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। पुरूषोत्तम भार्गव द्वारा चन्द्रवदनी नाका स्थित माधव अंधाश्रम में सुबह का नाश्ता एवं दोपहर का भोजन वितरित किया गया। पार्षद अनिल सांखला द्वारा 20 एयर कूलर 1000 विस्तर अस्पताल में तथा 2 वाटर कूलर शिक्षण संस्थाओं को प्रदान किए गए। पार्षद मोहित जाट द्वारा माधव पुस्तकालय को एक वाटर कूलर प्रदान किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष अमर कुटे द्वारा सुपर स्पेशलटी हॉस्पीटल में निशुल्क भोजन वितरित किया किया। शिल्पा हिमांशू खत्री द्वारा स्वर्ग सदन आश्रम, गुढी गुढा का नाका लश्कर में मेडिकल कैंप एवं मुफ्त दवा वितरण का आयेाजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा द्वारा कुष्ठ आश्रम में फल वितरण, जनसेवक दिनेश जैन द्वारा 1000 बिस्तर अस्पताल में पौधारोपण, धर्मेंद्र शर्मा द्वारा सिंधिया पार्क सिटीसेंटर में माल्यार्पण, पूर्व पार्षद गुड्डू वारसी, रूचिका श्रीवास्तव, प्रियंका गर्ग, डॉ. नरेश देव, मुक्तेश जैन द्वारा गायों की सेवा हेतु चारा खिलाया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









