विकास के मसीहा थे कै. माधवराव सिंधिया:हितांशु तोमर

Sep 30 2026

ग्वालियर। कैलाशवशी माधवराव सिंधिया की 25वी पुण्यतिथि पर महाराजा मानसिंह तोमर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मंडल द्वारा उपनगर ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 16 स्थित चंदनपुरा पार्क में लगी प्रतिमा पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। तत्पश्चात कै. राजमाता विजयराजे सिंधिया एवं कै. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भतीजे समाज सेवी हितांशु तोमर, जिला सह मीडिया प्रभारी डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, भाजपा वरिष्ट नेत्री मीना सचान, मायाराम सिंह तोमर, पार्षद महेंद्र आर्य, पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह चौहान, इंद्रपाल जनवार, महेश गौतम, ओमप्रकाश तोमर, अशोक जादौन, दृगपाल सिंह कुशवाह, सहित मंडल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर हितांशु तोमर ने कहा कि ग्वालियर के विकास के मसीहा थे। कै. माधवराव सिंधिया उन्होंने सदैव विकास के लिए प्रयास किये ओर कई योजनाओं को ग्वालियर लेकर आए थे।