भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिले नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल
Sep 30 2026
भितरवार। नगर का तेजी से विकास हो इसके लिए परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान नगर के विकास,जनहित से जुड़े मुद्दों,संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने भितरवार क्षेत्र की स्थानीय परिस्थितियों और नगर के विकास से संबंधित विषयों से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष से क्षेत्र के विकास को लेकर सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। मुलाकात को भाजपा संगठन और नगर स्तर पर चल रहे विकास कार्यों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी नगर परिषद अध्यक्ष श्री अग्रवाल नगर को विकास के पथ पर तेजी दौडाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिल चुके हैं। वहीं उन्होंने पिछले दिनों पार्षदों के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात की थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









