अपना फाउंडेशन ने बच्चों को पढ़ाया एआई का पाठ
Sep 30 2026
ग्वालियर। हर रविवार को अपना फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिये लगाई जाने वाली विशेष कक्षा में इस बार एआई की जानकारी से बच्चों को रूबरू कराया गया। ये कक्षा सीपीए एकेडमी के शिक्षक शिवांक तिवारी एवं हिमांशु तिवारी के विशेष सहयोग से आयोजित की गई। कक्षा में एआई से जुड़ी कई रोचक एवं महत्वपूर्ण जानकारी बच्चों को प्रदान की गई। अपना फाउंडेशन के द्वारा नवचेतन युवा महोत्सव 2026 में भाग लेने वाले संस्था के बच्चों के लिये एक ड्राइंग कॉम्पीटिशन भी कराया गया एवं बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिये उन्हें तरह-तरह के उपहार भी दिये गये। इसी क्रम में संडे को बच्चों के नाश्ते का प्रबन्ध सनोज अग्रवाल द्वारा किया गया। हर रविवार एलन कोचिंग पर लगने वाली अपना फाउंडेशन कक्षा में शालिनी जैन, आरती शर्मा, मनीषा यादव, उमा सोमानी, नीलिमा जौहरी, सुधांशु गिरी, पारूल गिरी, मंजू मैडम, उज्जवल जैन, मोहित जोशी, विपिन जाटव, अंकित गुप्ता एवं रामा पाण्डेय बच्चों को मुख्यधारा से जोडऩे में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









