महिलाओं को एचआईवी के कारण बचाव एवं उपाय की दी जानकारी

Sep 30 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल द्वारा आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र धोबी चौक नया बाजार ग्वालियर में संचालित सघन जागरूकता अभियान 3.0 के तहत 29 सितंबर को सघन जागरूकता अभियान किया गया। सघन जागरूकता अभियान 3.0 के अंतर्गत आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र धोबी चौक नया बाजार में उपस्थति 34 महिलाओं को जागरूक किया गया जिसके माध्यम से गर्भवती महिलाएं, किशोरी उनके परिवार जन महिलायों को एचआईवी के कारण बचाव एवं उपचार के विषय में जानकारी दी तथा टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में भी बताया औऱ क्तक्र कोड को स्कैन करवाकर सेल्फ रिस्क असेसमेंट भी कराया गया।
इस कार्यक्रम में एसटीआई काउंसलर रजिया खान गजराजा मेडिकल कॉलेज एवं एसएसके आउटरीच कार्यकर्ता श्रीमति गीता सूर्यवंशी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा रजक आरती कुशवाह. उपस्थित रही।