अंतरराज्यीय वाहन चोर पकड़ा, 19 वाहनों के साथ दो खरीदार भी पकड़े
Sep 29 2026
ग्वालियर। सात राज्यों की पुलिस का चैन लूटने वाले वाहन चोर को डबरा थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए चोर से पुलिस ने चोरी के 19 वाहन बरामद किए हैं। जिनमें ग्वालियर के साथ ही अन्य जिलों के वाहन भी बरामद हुए है। चोर से पूछताछ के बाद चोरी के वाहन खरीदने वाले दो को भी पुलिस ने पकड़े हैं। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए चोर से पूछताछ के बाद कुछ अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है और चोरी के बरामद वाहनों की संख्या में इजाफा हो सकता है। फिलहाल पुलिस की टीम पकड़े गए चोर से पूछताछ करने में जुट गई है।
एएसपी देहात जयराज कुबेर ने बताया कि डबरा इलाके से लगातार वाहन चोरी की घटना घट रही थी। जिस पर थाना प्रभारी डबरा संजय शर्मा को चोर को पकडऩे का टास्क दिया। पुलिस टीम ने जब घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाले तो एक युवक वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता दिखा। इसका रूट तैयार किया तो पता चला कि यह ट्रेन से डबरा आता है और वाहन चोरी कर निकल जाता है। सीसीटीवी की मदद से इसका पीछा करते हुए पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि यह नारायण विहार कॉलोनी का रहने वाला रोहित पटेल पुत्र प्रहलाद पटेल है। इसके बाद इसकी घेराबंदी की और पुलिस ने इसे पकड़ लिया।
पुलिस ने पूछताछ की तो उससे चोरी की बाइकों की बरामदगी होने लगी। एक बार शुरू हुआ बरामदगी का सिलसिला अभी भी जारी है और पुलिस ने उससे अभी तक कुल 19 चोरी के वाहन बरामद कर लिए है। पुलिस अफसरों का माना है कि पकड़े गए चोर से पूछताछ के बाद अन्य वाहन चोरी का खुलासा हो सकता है और उससे अन्य वाहन भी बरामद हो सकते हंै।
खरीदार भी पकड़ा
पुलिस ने इससे पूछताछ की तो पुलिस के पैरों तले जमीन निकल गई, क्योंकि यह एमपी के साथ ही अन्य जिलों में वारदातों को अंजाम देता है और जिस जिले से वाहन चोरी करता है, उसे दूसरे राज्यों में खपता था। इसका पता चलते ही पुलिस ने उससे कड़ाई की तो उसने बताया कि वह चोरी के वाहन चरखारी निवासी बलराम पुत्र प्यारे लाल और मऊरानीपुर निवासी घनश्याम यादव को बेचता है।इसका पता चलते ही पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









