ग्वालियर व्यापार मेले परिसर में स्वदेशी मेला 21 अक्टूबर से
Sep 29 2026
ग्वालियर। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और समाज में आत्मनिर्भरता एवं स्वावलंबन की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वदेशी जागरण मंच, कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में ग्वालियर में पहली बार विशाल स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 21 अक्टूबर से ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित होगा। मेले में लगभग 500 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें देश में निर्मित विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पाद प्रदर्शित एवं विक्रय किए जाएंगे।
मेले का मूल उद्देश्य केवल खरीद-बिक्री का आयोजन नहीं, बल्कि स्वदेशी विचार को जन-जन तक पहुंचाने का एक अभियान है। इसका उद्देश्य है कि भारतीय एवं स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करना। स्थानीय कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराना। युवाओं मेंउद्यमिता, नवाचार और स्वावलंबन की भावना विकसित करना। छोटे उद्योगों, स्टार्टअप्स प्रोत्साहित करना। भारत की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प एवं लोक संस्कृति को संरक्षण और बाजार उपलब्ध कराना। उपभोक्ताओं को भारतीय उत्पादों की विविधता और गुणवत्ता से परिचित कराना।
मेले के संचालन के लिए अशोक सिंह जादौन अध्यक्ष-ग्वालियर मेला प्राधिकरण को संरक्षक, आरपी माहेश्वरी एवं भूपेंद्र जैन को संयोजक का दायित्व दिया गया है। इसके अतिरिक्त राकेश शर्मा, डॉ. नीति पांडे, डॉ. सर्वेश दीक्षित, सुधीर सिंह भदौरिया, श्रीमती रीना गांधी एवं मुकेश अग्रवाल को सह-संयोजक का दायित्व दिया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न मेला समितियों का गठन भी किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









