कैट महिला विंग द्वारा बैंकिंग एवं फाइनेंस पर विशेष सत्र आयोजित
Sep 29 2026
ग्वालियर। कंफडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट की महिला विंग ग्वालियर द्वारा शहर में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग एवं फाइनेंस वित्तीय जागरूकता सुरक्षित भविष्य एवं समृद्ध भारत रहा। यह कार्यक्रम सिटी सेंटर स्थित जनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों और आम नागरिकों को बैंकिंग निवेश और सुरक्षित भविष्य के लिए वित्तीय प्रबंधन के गुण सिखाए गए। इस अवसर पर कैट महिला विंग की अध्यक्षा श्रीमती निरुपमा मालपानी सचिव डॉक्टर भारती माहेश्वरी एवं कोषाध्यक्ष सीए तन्वी खंडेलवाल के साथ नेशनल कोऑर्डिनेटर कविता जैन नेशनल कोषाध्याक्ष श्रीमती रीना, रश्मि, वंदना की उपस्थिति रही कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती शालू जैन एवं श्रीमती रचना पाराशर की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वक्ताओं ने सत्र के दौरान डिजिटल बैंकिंग सुरक्षित निवेश माध्यमों एवं व्यापार एवं फाइनेंस की उपयोगिताओं पर प्रकाश डाला गया। कैट महिला विंग कीअध्यक्ष द्वारा इस अवसर पर सभी वक्ताओं को अजय जैन सर आशीष सर को मोमेंटो प्रदान किया गया। एवं सचिव डॉ भारती महेश्वरीद्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









