ग्वालियर पूर्व कांग्रेस 30 सितंबर को करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव
Sep 29 2026
ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में आगामी आंदोलन और आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने के लिए विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के ललितपुर कॉलोनी स्थित कार्यालय पर एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आगामी 30 सितंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जाएगा, वहीं 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष सफाई अभियान व स्वच्छता दूतों का सम्मान होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि एसआईआर में हुई कथित गड़बडिय़ों और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंप रही है। इसी क्रम में ग्वालियर पूर्व के सभी कार्यकर्ता 30 सितंबर को अल्कापुरी स्थित जिला न्यायालय गेट पर एकत्रित होंगे। यहां से पैदल मार्च निकालते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे।
2 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे पांचों ब्लॉकों में होंगे आयोजन
विधायक डॉ. सिकरवार ने आगे बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विधानसभा के पांचों ब्लॉकों में सुबह 9:30 बजे एक साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा एवं स्वच्छता दूतों का सम्मान किया जाएगा। इसके तहत तय किए गए स्थल इंदरगंज ब्लॉक में खटीक मोहल्ला रोशनी घर, थाटीपुर ब्लॉक में वाल्मीकि बस्ती हरनामपुरा बजरिया, मेला ग्राउंड ब्लॉक में भटेले मेडिकल के पास नदी पार टाल, मुरार ब्लॉक में अखाड़े के सामने खटीक मोहल्ला, गोला का मंदिर ब्लॉक में हरिजन बस्ती जड़ेरुआ कलां में आयोजन किया जायेगा। बैठक में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की सफलता के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे, रामप्रकाश बघेल, ऊदल यादव, एमआईसी प्रभारी अवधेश कौरव, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन, राजेश तोमर, रेखा जाटव, अनूप शिवहरे, संदीप यादव, पार्षद केदार बरहादिया, प्रमोद खरे और अंकित कठ्ठल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









